फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा क्षेत्र के भगौती देई गांव में बुधवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने सास और देवर के खिलाफ तहरीर देकर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अहरौरा के बाराडीह निवासी प्यारेलाल की पुत्री निशा का विवाह भगौती देई निवासी विजय कुमार पुत्र मल्लूराम के साथ तीन वर्ष पूर्व 2019 में हुई थी। दोनों से एक पुत्र सूर्यवंशम (2) है। पति विजय हैदराबाद में नौकरी करता है। इस समय वह वहीं था। बुधवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता प्यारेलाल ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व नायब तहसीलदार दीक्षा शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सास कुमारी देवी, देवर भरत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें