फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के बघौड़ा बाजार में स्थित मैरिज लान में आई बारात में एक कार का शीशा तोड़कर, एलइडी कंट्रोलर पैड व वाहन का कागजात चुराने वाले दो को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में मंगलवार की रात प्रयागराज जिले के कोराव से बारात आई थी। जब सभी बाराती द्वारपूजा पर चले गए तो बरात में आए दो युवकों ने खड़ी वाहन का शीशा तोड़कर उसमें रक्खा एलइडी कंट्रोलर पैड व वाहन का कागजात चोरी कर लिया। जिस के संबंध में वाहन स्वामी की तहरीर पर राजगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज चोरों की तलाश में लगी थी।
शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर इलिलिया 84 गांव के करौदा मोड़ के पास से उपनिरीक्षक भरत राय मौके पर पहुुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों रोहन सिंह व शिवा पटेल उर्फ कल्लू निवासी करौंदा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया की चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें