फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी पकड़े गए, इनमें से एक नाबालिग

विज्ञापन
कछवां पुलिस द्वारा  बरामद  असलहा । स्रोत- संवाद
विज्ञापन
15 हजार में मध्य प्रदेश से खरीदकर लाते थे असलहा, दोगुनी कीमत पर 30 से 40 हजार में बेच देते थे
विज्ञापन

मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने सोमवार सुबह भटौली पुल श्मशान घाट के पास से असलहा बेचने जा रहे बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि बाइक सवार आरोपी हरिओम पांडेय निवासी मड़फा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज और बालअपचारी को पकड़ा। उनके पास से मैगजीन के साथ तीन पिस्टल, दो अतिरिक्त मैगजीन, एक कारतूस और एक खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहें। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के बाइक को सीज कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर जामकर की की टीम को सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार लोग भटौली के रास्ते भदोही जा रहे हैं। इनके पास अवैध असलहा है। सूचना पर कछवां पुलिस टीम ने भटौली पुलिस श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो बाइक सवार चार व्यक्ति आते दिखे। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर बाइक सवार फायरिंग कर भागने का प्रयास किए। पुलिस टीम ने एक बाइक सवार आरोपी हरिओम पांडेय और बालअपचारी को पकड़ा। उनके साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरोपी इंटर फेल और बाल अपचारी हाईस्कूल पास है
एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वे मध्य प्रदेश से अवैध असलहा कम दामों पर खरीद कर लाते हैं। इसे आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते है। एक असलहा 15 से 20 हजार में लाते थे। उसे दोगुने दाम पर बेचते थे। हरिओम पांडेय इंटर फेल है और बाल अपचारी हाईस्कूल पास है।

कछवां पुलिस द्वारा  बरामद  असलहा । स्रोत- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें