फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में पुलिस ने बड़का मोड़ से सोमवार की देर रात मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात दो बजे के करीब थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अतुल कुमार पटेल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार से मिर्जापुर की तरफ भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने कार का पीछा कर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार प्रयागराज जिले के पड़रिया कोरांव निवासी अबरार व पंकज कनौजिया को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश की तरफ से आ रही पकड़ी गई कार से आठ पेटियों से कुल 400 शीशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें