हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर एक आरोपी को जेल और दूसरे को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि गलरा गांव निवासी महबूब आलम ने गड़बड़ा धाम स्थित अपनी मोबाइल दुकान में 27 जुलाई को हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने गड़बड़ा निवासी लाल कुमार और एक बाल अपचारी को कोटार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दुकान से चोरी किए गए 20 डाटा केबल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, 18 फ्लिप कवर, दो की-पैड मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया। संवाद