फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकली होली सद्भाव यात्रा

Tue, 22 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण होली मनाने के लिए नगर के बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर से निकाली गई सद्भावना यात्रा। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
रंगो-फूलों की बरसात, सद्भाव की जय जयकार एवं गले मिलते नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर से मंगलवार को नगर में होली सद्भाव यात्रा निकाली गई। बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर से महंत योगानंद गिरी जी एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन की अगुवाई में निकले सद्भावना यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


त्योहार सबके गले का हार..होली सद्भावना यात्रा में तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे। 

होली सद्भावना यात्रा के पूर्व नगर स्थित बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने शास्त्रीय विधि, वैदिक मंत्रों तथा घंटा-घड़ियाल एवं हर हर महादेव के उच्चस्तरीय घोष के बीच पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात नगर में होली सद्भाव यात्रा निकाली गई, जो नगर में भ्रमण करने के उपरांत पुन: बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गई।


सद्भावना यात्रा के तहत विभिन्न धर्मावलंबियों से पूरा इलाका पटा रहा। यात्रा के दौरान जहां पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन बिजली के तारों के नीचे लगी होलिका में सजगता का संदेश देते रहे, वहीं सड़क की पटरियों पर केमिकल युक्त रंगों को न बेचने की सख्त हिदायत देते हुए रासायनिक रंगाें को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सद्भावना यात्रा से लोगों में जागरूकता बढ़ी है। यात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कुलभूषण ओझा केमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग न करने की अपील की, वहीं शहर कोतवाल डीपी शुक्ल एवं कोतवाली कटरा प्रभारी सुनील दत्त दूबे सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन सलिल पांडेय ने किया। यात्रा के शुभारंभ के दौरान मोहम्मद परवेज खान, आबिद अली, अब्दुल खालिक, जगजीत सिंह ने एसपी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें