फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक सीज, चालक की तलाश के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछवां थाने के कटका गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। ट्रक सीज करने के साथ ही फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। पुलिस सीसी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाने के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम समाप्त करने के बाद बृहस्पतिवार को देर रात ट्रैक्टर से 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाने के बीरबलपुर गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे ट्राली की जगह मिक्सर मशीन लगी थी। कुछ लोग ट्रैक्टर और कुछ लोग मिक्सर मशीन पर बैठे थे। साथ में बाइक से मेठ भी चल रहा था। रास्ते में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रात में बरैनी घाट पर सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। कछवां थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्दी ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें