फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापरवाही पर रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मनरेगा के तहत लेबर बजट के अनुरूप जॉब कार्डधारकों को रोजगार नहीं देने पर रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने शनिवार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने ब्लॉक सभागार में सचिवों, रोजगार सेवकों आदि के साथ बैठक की। इस दौरान मनरेगा के लेबर बजट के अनुरूप जॉब कार्डधारकों को रोजगार नहीं दिए जाने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को शुरूआ के रोजगार सेवक तथा पीउरी के तकनीकी सहायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान बीडीओ ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत से 25 अत्यंत निर्धन परिवारों का चयन करने का निर्देश दिया। ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को चिह्नित कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें