ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ पर सोमवार को सुबह अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भेजवाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
झारखंड प्रांत के कोडरमा जिले के चंद्रवारा थाने के करौंजिया गांव निवासी 32 वर्षीय चालक प्रमोद यादव और 22 वर्षीय खलासी आनंद कुमार यादव मध्य प्रदेश से ट्रक पर पत्थर का पाउडर लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। सोमवार को सुबह ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घाटी में ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक काशी सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में घायल चालक और खलासी का न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में इलाज चल रहा है।