विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी तलिया गांव के पास ट्रक के अंदर सो रहा युवक गुरुवार की सुबह उठकर ट्रक की केबिन पर चढ़ा। तभी ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसके परिजनों को सूचना दिया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा विंढम फाल निवासी 38 वर्षीय उमाशंकर यादव पुत्र नाथूराम यादव विंध्याचल के तुलसी तलिया गांव निवासी ट्रक चालक राजू के साथ दो दिन पूर्व ट्रक पर सवार होकर घूमने निकला था। बुधवार की रात को राजू ट्रक लेकर अपने गांव आया। रात में राजू खाना खाने अपने घर चला गया। खाना खाने के बाद उमाशंकर यादव को ट्रक में ही सो गया। सुबह उमाशंकर सोकर उठा और ट्रक की केबिन पर चढ़ गया। ट्रक के केबिन के ऊपर से 11 हजार वोल्टज का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गया। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और ट्रक चालक को सूचना दिया। ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ चुका था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश राय ने बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझा कर ट्रक का जलने से बचाया। ट्रक चालक ने मृतक के परिवार को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।