फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अवैध वसूली की इंट्री फीस न देने पर ट्रक चालक को पीटा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। यूपी-एमपी के हनुमना बाॅर्डर पर मध्य प्रदेश से ड्रमंडगंज की ओर आ रहे ट्रक को रोककर चालक से अवैध वसूली का प्रयास किया गया। चालक के नहीं रुकने पर मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वसूली करने वालों ने दौड़ाकर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में भैसोड़ बलाय पहाड़ के एक ढाबा के पास ट्रक चालक के शीशे पर पत्थर चला दिया। गाड़ी रुकने पर चालक को नीचे उतारकर पिटाई की। इससे नाराज अन्य ट्रक चालकों ने हाइवे पर गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर ड्रमंडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए पीएचसी हलिया भिजवाया। ड्रमंडगंज पुलिस चालकों को समझा कर जाम समाप्त कराया। मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा निवासी शिव बहोर साकेत (35) ट्रक पर कटनी से दाल लादकर बिहार जा रहे थे। उनका आरोप है कि वे बुधवार को शाम करीब छह बजे यूपी-एमपी बाॅर्डर पर यूपी की सीमा में प्रवेश करने वाले थे। उस दौरान 500 मीटर पहले एमपी की सीमा में मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे। वहां उनसे एक हजार रुपये इंट्री फीस मांगी गई। वे अवैध वसूली के लिए मांगे गए एक हजार रुपये न देकर आगे बढ़ गए। उन्होंने बताया कि वे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में पहुंचे थे, उसी बीच पीछा कर रहे लोगों ने उनके ट्रक के शीशे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे वे घायल हो गए। गाड़ी रोकने पर उन उनकी लोहे के राॅड और डंडे से पिटाई की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने पर पीछे से आ रहे साथी ट्रक चालकों ने पुलिस को सूचना देकर गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया। ड्रमंडगंज पुलिस भी एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इस बीच घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए पुलिस ने पीएचसी हलिया भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालकों को समझाकर रात करीब आठ बजे जाम समाप्त कराया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि मध्य प्रदेश के आरटीओ के लोगों ने ट्रक चालक को मारा है। इससे आक्रोशित चालकों ने जाम लगा दिया। उनको समझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें