फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने लगाया लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा में रविवार की रात रास्ते में खराब हुई ट्रक के चालक ने बाइक सवारों पर रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया। शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हुए तो बाइक सवार भाग गए। ट्रक चालक ने बाइक सवारों पर रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के मगरदहा गांव निवासी विजय कुमार ट्रक चालक हैं। रविवार की रात विजय अपने ट्रक में मिर्जापुर से सरकारी खाद लादकर सोनभद्र जनपद के दुद्धी सहकारी समिति ले जा रहा थे। वे राजगढ़ के इमिलिया 84 गांव के पास पहुंचने पर दीपावली का त्योहार होने के कारण ट्रक लेकर अपने घर मगरदहा जा रहे थे। करौदा गांव के पास सड़क खराब होने से ट्रक गड्ढे में फंस गया। इससे उसका गुल्ला टूट गया।
ट्रक खराब होने पर विजय ट्रक में ही सो रहेा थे। इस बीच देर रात बाइक सवार तीन युवक ट्रक के पास पहुंचे। बीच रास्ते में खड़े ट्रक के कारण रास्ता जाम होने होने को लेकर बाइक सवार युवक चालक को गाली देने लगे। इससे ट्रक चालक व बाइक सवार युवकों में विवाद हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख युवक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर राजगढ़ थाना ले गयी। ट्रक चालक ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवकों पर 30 हजार रुपये लूटने व मारपीट करने का आरोप लगाया। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक चालक का कुछ लोगों से विवाद हुआ है। लूट का आरोप निराधार है। बाइक सवारों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें