सीखड़। चुनार घाट-वाराणसी राज्य मार्ग-74 पर रविवार को दोपहर में अदलपुरा स्थित शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे कार सवारों को वाराणसी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गाजीपुर के थाना शेरपुर मुहम्मदाबाद निवासी गौरव राय का परिवार वाराणसी में रहता है। परिवार के लोग रविवार को सुबह कार से अदलपुरा शीतला माता के दर्शन के लिए गए थे। वे दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में चुनार घाट-वाराणसी राज्य मार्ग-74 पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार गौरव राय (35), कुंजू राय (50), लव राय (10), गरिमा राय (35), कुश राय (8), प्रिया राय (25), पलक राय (14) घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने घायलों को वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।