अहरौरा। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही ट्रक ने अहरौरा थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर चौराहे के पास रविवार की दोपहर कार में टक्कर मार दिया। इससे नाराज कार सवार युवकों ने गुस्से में चालक की पिटाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि कार सवार अहरौरा नगर में अपने रिश्तेदार के यहां किसी काम से आए हुए थे। वापस लौटते समय कार सवार जैसे ही मेहंदीपुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से धक्का मार दिया। इससे कार में खरोंच लग गई। दुर्घटना से नाराज कार सवार लोगों ने ट्रक के चालक को नीचे उतार कर जमकर उसकी धुनाई कर दी। विवाद से स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। चालक की पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने पिटाई कर रहे युवकों के पकड़ कर चालक को बचाया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की जांच में जुटी है।