फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थचड़ में खड़े गोवंश को देख डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने रविवार को बामी गांव में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बामी गांव में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नव निर्मित एनएलओबी शौचालय का डीपीआरओ के साथ निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों की गणना में 380 पशु गिने गए। इस दौरान डीएम ने कीचड़ में गोवंश को देख नाराजगी जताई। पटिया बिछाए जाने के निर्देश दिया। निचले स्थान पर जल निकासी के लिए पक्की नाली बनवाने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। गौशाला में दो दर्जन गोवंशों को कान में टैग तत्काल करने के लिए डिप्टी सीबीओ डाक्टर आईडीएन चतुर्वेदी व पशुधन प्रसार अधिकारी डाक्टर जगदंबा सिंह को निर्देश दिया। साथ ही यहां टीन शेड लगाने के लिए कहा। भूसा गोदाम बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीबीओ डाक्टर कपूर सिंह, डीपीआरओ अरविन्द कुमार, बीसी जेपी शुक्ला, सहायक सूचना निदेशक ओम प्रकाश उपाध्याय आदि ।
हलिया। स्थानीय विकास खंड के गलरा स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। मौजूद पशुओं की संख्या की जानकारी ली। यहां 187 पशु रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पशुओं के चारा और पानी व्यवस्था पर नजर रखी। सफाई व्यवस्था से संतुष्ट रहे। ग्राम प्रधान ने पशु आश्रय स्थल पर भूसा गोदाम नहीं होने की बात कही, जिस पर डीएम ने सीवीओ से भूसा गोदाम बनवाने के लिए कहा। पशु आश्रय स्थल तक पंहुचने के लिए मुख्य मार्ग से पशु आश्रय स्थल तक 450 मीटर सड़क को मनरेगा से बनवाने के लिए उन्होंने दूरभाष पर डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। डीएम ने पशुओं की टैंगिंग का रजिस्टर भी देखा। डीएम ने सीवीओ को उमरिया में बन रहे गो अभयारण्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीआरओ अरविंद कुमार, सीवीओ डॉ. कपूर सिंह, एडीओ पंचायत विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें