थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी हाईवा में रविवार की भोर सीमेंट लदा ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। क्षेत्र के कपसौर गांव के समीप फोरलेन पर डिवीएल कंपनी के हाइवा में समस्या आने की वजह से चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। भोर में चुनार सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट लादकर उन्नाव के लिए जा रहा 14 चक्का ट्रक पीछे से हाइवा को धक्का मार दिया। जिससे ट्रक केविन के परखचे उड़ गए। चालक केबिन में स्टेरिंग के पास फंस गया। खलासी को हल्की चोट आई। केबिन में फंसे ट्रक चालक 35 वर्षीय अरविन्द निवासी पूरेदेवी सिंह जरहा थाना जगतपुर जिला रायबरेली को किसी तरह ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। खलासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र फूलचन्द्र निवासी भवानीगंज थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ को हल्की चोटे आई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। थाना पड़री के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर जेसीबी व हाइड्रा से दोनों वाहनों को किनारे करवायाकर आवागमन चालू कराया।