फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला (कोइरान) गांव में रविवार को सुबह एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसे खोजते हुए उसका भाई कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला (कोइरान) निवासी रमेश कुमार उर्फ सुदामा (29) पुत्र रामपति उर्फ झल्लर ने रविवार को सुबह करीब छह बजे परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए तो कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद रमेश रोशनदान में बंधे मफलर के फंदे पर लटक गया। सुबह करीब सात बजे छोटा भाई रविशंकर आया तो वह रमेश को खोजने लगा। कमरा अंदर से बंद होने पर आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर खिडकी से झांका तो रमेश फंदे से लटका दिखाई दिया। रविशंकर ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोग खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। रमेश को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीमारी के चलते रमेश ने ऐसा कदम उठाया है। रमेश कई माह से बीमार था। वाराणसी में इलाज हो रहा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था और फंदे पर लटककर उसने जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें