फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिरसी फाल में हुए विवाद में युवक को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी फाल में पिकनिक मना रहे दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक गुट ने दूसरे गुट के एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों गुटों ने मारपीट की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खरीहट कला निवासी कमलेश कुमार (24) अपने साथी जय प्रकाश, रामप्रकाश, रामप्यारे, प्यारेलाल, अर्जुन के साथ रविवार को सिरसी फाल पिकनिक मनाने गया था। वहां मांडा थाना के हाटा से भी सात-आठ लोग पिकनिक मनाने आए थे। दोनों गुटों के लोग नशे में धुत थे। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाटा के एक युवक ने खरीहट कला निवासी कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमला के बाद मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। हमले में घायल युवक के साथियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस घायल को इलाज के लिए दीपनगर के एक निजी अस्पताल ले गई। पुलिस आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संतनगर अरविंद सरोज ने बताया कि शराब के नशे में विवाद हुआ है। चाकू मारने वाला आरोपी फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें