विंध्याचल। आम श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के लिए रेलवे ने एक सौगात दी है। सिंगरौली से लखनऊ एवं लखनऊ से सिंगरौली तक सफर करने वाले देवी भक्तों और आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब 26 जुलाई से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा। संवाद