फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिया शहीद के नाम कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सपूतों की याद में रविवार को एक दिया शहीद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण दुबे ने शहीदों की वीरता को सलाम किया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला मंत्री कमल कुंज चौबे ने कहा कि जवानों की शहादत भुलायी नहीं जानी चाहिए। देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के कारण देशवासी अपने घरों में परिवार के साथ चैन की नींद सोते हैं। इस अवसर पर लालसाहब बिंद, राजकुमार यादव, विमल कुमार, सूरज कन्नौजिया, धर्मनाथ, विशाल यादव, इकराम खां, लोकनाथ मौर्य आदि थे। इसी क्रम में आल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के आह्वाहन पर बरियाघाट पर विभिन्न विभागों के सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा में आशिक इकबाल, नवीन उपाध्याय, सूर्यप्रकाश सोनू सिंह, राकेश पटेल, महेश पांडेय, प्रदीप यादव,बाबू लाल,आशुतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें