फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित अग्निशमन कार्यालय पर शुक्रवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान आग बुझाने के दौरान शहीद हुए जवानों को अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद जागरूकता रैली निकली गई। रैली सुबह 11 बजे निकाली गई। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाया। रैली अग्निशमन कार्यालय से होकर पुलिस लाइन, कचहरी, इमामबाड़ा आदि स्थानों से होते हुए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने बताया कि आज के दिन ही मुंबई बंदरगाह में आग बुझाते समय अग्निशमन के 66 जवान शहीद हो गए थे। उन जवानों की याद में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसी के साथ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। एक सप्ताह तक स्कूल, कालेज, अस्पताल व अन्य स्थानों पर अग्निशमन के जवान लोगों को आग से बचाव की जानकारी देंगे। लोगों को आग लगने पर कैसे बचा जाए और गैस सिलेंडर की आग को कैसे बुझाया जाए। इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रकाश सिंह, संदीप, विनोद तिवारी, छोटेलाल, सुभाष मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें