फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरुम से गिरा पारदर्शी शीशा, छह मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गौड़जी चौराहा के पास एक मकान के प्रथम तल पर शीशा लगाते समय गिर गया। इससे नीचे खड़े मजदूर घायल हो गए। तीन मजदूरों को अधिक चोट लगी। घायलों को अस्पताल लाया गया। गौड़जी चौराहे पर एक मकान के प्रथम तल पर किसी दुकान का शोरूम बन रहा है। आगे की ओर शीशा लगाया जाना था। शीशा लगाने के लिए दोपहर में वाराणसी से छह मजदूर आए थे। दोपहर में मजदूर बड़े आकार शीशा लगा रहे थे। दो मजदूर ऊपर शीशा पकड़े थे। तभी अचानक शीशा टूट गया और नीचे गिर गया। इससे नीचे खड़े मजदूर चपेट में आ गए। इसमें गुड्डू खान (35) निवासी भभुआ बिहार, तौहिद खान (19) निवासी भभुआ बिहार, एमडी खान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष कुमार (19) निवासी महमुरगंज वाराणसी, बृजेश (19) निवासी महमूरगंज वाराणसी, अर्जुन (22) निवासी मंडुआडीह वाराणसी को हल्की चोट आई। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां गुड्डू खान को उपचार के लिए भर्ती किया गया। बाकी पांच का उपचार कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें