फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में मेठ बनाने का प्रधान संघ ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। समूह की महिलाओं को मनरेगा में मेठ बनाने की वर्तमान प्रक्रिया का ग्राम प्रधान संघ ने विरोध जताया है। उपायुक्त स्वरोजगार मो नफीस के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी समूह की प्रत्येक ग्राम पंचायत की दो महिलाओं को मनरेगा में मेठ के रूप में चयनित करने के लिए सहायक विकास अधिकारी आईएसबी और खंड प्रभारी को कहा गया है। एनआरएलएम छानबे कार्यालय में फॉर्म भरने वालों की भीड़ लग रही है। वहीं ग्राम प्रधान संघ ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह को पत्रक सौंपते हुए सामुदायिक शौचालयों और मेठ की नियुक्ति रोकने और ग्रामप्रधानो की सहमति, ग्रामपंचायत के प्रस्ताव पर चयन करने की मांग की है। बहरहाल प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कार्रवाई के लिए लिखा है। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, शिवलखन बिंद, आनंद मोहन सिंह, चंद्रशेखर मौर्या, शहीदाबानो, सरिता यादव, आशा देवी, प्रिया पांडेय, सीता देवी, संतोष सिंह पटेल, पप्पू विकास कुमार आदि का कहना है कि समूह की महिलाओं के चयन में पात्रता की जो भी मानक हो, उसके आधार पर हो और ग्राम पंचायत की बैठक में तय किया जाए। ग्राम प्रधानों ने चेताया कि यदि एनआरएलएम अधिकारी मनमानी करेंगें तो प्रधान संघ इसका विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें