फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खजुरी में हफ्ते भर से ट्रांसफाॅर्मर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के खजुरी गांव स्थित मुस्लिम बस्ती में लगा ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह से खराब है। इससे पेयजल की भी समस्या हो गई है। बिजली पर आश्रित स्थापित पावरलूम का संचालन भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण व साड़ी बुनाई के लिए समूह की महिलाएं प्रतिदिन पावरलूम पहुंच रही हैं। बिजली के अभाव में उन्हें प्रशिक्षण भी नहीं मिल पा रहा है। प्रशिक्षक और महिलाओं को निराश लौटना पड़ रहा है। ग्राम प्रधाान प्रतिनिधि सिनोद कुमार प्रजापति, बच्चेलाल, अखिलेश, इदू अंसारी व आजाद अंसारी का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत संबंधित विद्युत उपकेंद्र को दी गई है। एक सप्ताह बीत गया अभी तक ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं गया। बिजली के अभाव में सबमर्सिबल तक नहीं चल पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या हो गई है। सांंसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी अधिकारियों संग बैठक कर खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदले जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसका भी असर नहीं है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता मो. अफर का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। इसे बदल दिया गया है। फिर जल गया है। उसका पीआर बनवाया जा रहा है। एक-दो दिन में ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें