फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेनों को किया गया रुट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन के पटरी के उतरने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मालगाड़ी के 20 वैगन के पटरी से उतर गए। इस कारण अप, डाउन व रिवर्सल लाइन बाधित हुआ। जिसके बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा गया। अप लाइन पर हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या (12311) हावड़ा-कालका एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते, हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या (13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते, सियालदह से प्रस्थान करने वाली 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते, हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग गया-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते, हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग गया-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते किया गया। इसी तरह से डाउन लाइन में बीकानेर से प्रस्थान करने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते, नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें