फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रशिक्षु आईएएस ने ड्रैगन फ्रूट की खेती की ली जानकारी

विज्ञापन
आकांक्षी ब्लाक हलिया के भटवारी में ड्रैगनफ्रूट की खेती को देखते प्र​शिक्षु आईएएस अफसर।-संवाद।
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु आईएएस के दल में शामिल अधिकारियों ने तीसरे दिन बुधवार को अहुगीकला और भटवारी गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र अहुगी कलां तथा भटवारी पहुंचे अधिकारियों ने समूह की महिलाओं से ड्रैगन फ्रुट के खेती की जानकारी ली।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में गंगा धारी विक्रम, टांडिन वांग चुक, सृष्टि सुरेश, मोना जाखड़, प्रिया रंजन, योगेश राजपूत अहुगी कलां उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार से महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण की जानकारी दी। इसके बाद दल भटवारी स्थित उज्ज्वला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके द्वारा हुए ड्रैगन फ्रूट की खेती को देखा। अफसरों ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की मांग जिले के अलावा गैर प्रांत व जिले में है। खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बताया कि यह फल एक बार लगाने के बाद 20-25 वर्षों तक आय प्रदान करता है। ब्लॉक मुख्यालय पर बातचीत के दौरान प्रशिक्षु मोना जाखड़ ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक हलिया में शिक्षा का अभाव है। इस दौरान बीडीओ विजयशंकर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रमेश मौर्या, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें