फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हवा भरते समय फटा ट्रेलर का टायर, पंचर बनाने वाले दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, पांच साल से चला रहा था दुकान
विज्ञापन

पड़री। थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास हाईवे किनारे सोमवार सुबह 22 चक्का ट्रेलर में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया। चपेट में आने से पंचर बनाने वाले दुकानदार राहुल (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
चुनार के नूनौटी गोलहनपुर गांव निवासी राहुल पांच वर्षों से कपसौर के पास हाईवे किनारे पंचर की दुकान चलाता था। सोमवार सुबह वह ट्रेलर के टायर में हवा भर रहा था। तेज आवाज के साथ टायर फट गया और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी पड़री पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी शाम करीब चार बजे रास्ते में उसकी मौत हो गई। राहुल दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता सहादुर खेती करते हैं। राहुल पंचर की दुकान चलाकर परिवार में सहयोग करता था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें