फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर बना काल, दो हुए काल कवलित, दो घायल, गांव में मातम

Tue, 19 Nov 2024 05:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बेलहरा मोड़ के पास कैटरिंग का काम कर रहे चार लोग रास्ते में खड़ी ट्रेलर से जा टकराए। घटना में दो की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मौत के बाद मातम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास सोमवार की रात खड़ी ट्रेलर में टकराने से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा पांडे गांव निवासी शिवा (21) प्रदीप (18) विकास (16) व एक अन्य बाइक से सोमवार की रात किसी शादी में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बेलहरा मोड़ के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये  स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आई।  जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें