फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मक्का लादकर जा रहा ट्रेलर पलटा, हाईवे एक नेन चार घंटे जाम

विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर ड्रमंडगंज घाटी में पलटा ट्रेलर। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर रविवार की देर शाम साढ़े पांच बजे ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर मक्का लादकर जा रहा एक ट्रेलर पलट गया। मध्यप्रदेश के जबलपुर से मक्का लादकर बिहार के आरा जिला जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज के बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। ट्रेलर पर लदा मक्का सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक सतीश व खलासी रवि निवासी चुनार बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने घटना की जांच कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखरे मक्का को हटवाकर सुरक्षित कराया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि मक्का लादकर बिहार जा रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर घाटी में पलट गया। चालक खलासी सुरक्षित हैं। पलटे ट्रेलर को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें