फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक में खामियां मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयगराज के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने शुक्रवार केे विरोही, मिर्जापुर और चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सीधे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने चले गए। इसके बाद गुडस सेड का निरीक्षण किया। ट्रैक में खामियां मिलने और गुड्स सेड में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसके अलावा द्वितीय प्रवेश द्वारा का निरीक्षण कर मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। विरोही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक साढ़े 11 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने डाउन लाइन रेलवे ट्रैक की जांच किया। ट्रैक में खाली जगह देखकर नापी कराई। अधिकारियों से पूछताछ कर नाराजगी जताई। इसके बाद गुड्स सेड का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी और मवेशियों को देखकर नाराजगी जताते हुए सफाई का निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने फुट ओवरब्रिज, सेकेंड इंट्री व गुड्स सेड फर्श के कार्य में तेजी लाने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार को दिया। इसके बाद चुनार रेलवे स्टेशन निरीक्षक करने चले गए। चुनार, रेल मंडल प्रबंधक प्रयागराज मोहित चंद्रा ने शुक्रवार को अपने निरीक्षण यान से विंडों इंस्पेक्शन किया।वह चुनार, कैलहट, अहरौरा रोड़ देखते हुए जिवनाथपुर तक गये।जाते समय उनका यान चुनार यार्ड के पास कुछ देर के लिए रूका जहां उन्होंने पटरियों, प्वाइंट्स सिग्नल आदि को देखने के साथ ही गुड्स सेट का भी निरीक्षण किया और गाडिय़ों की लोडिंग आदि की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीईएन प्रथम राजेश कुमार, सीनियर डीएसटीई सिग्नल दिलीप कुमार राजपूत सहित रेलवे के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें