फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को मार्ल्यापण कर किया नमन

विज्ञापन
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में चौरीचौरा समापन समारोह में उपस्थित शिक्षक व अन्य। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में शरीक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की स्मृति में आयोजित चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव जनपद में उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया गया तो वहीं कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नगर के ऐतिहासिक शहीद उद्यान पार्क नारघाट में कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। लोक गायक बेचन राम बिंद ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश सहित कई अधिकारी उपस्थित रहें। उधर, विद्यालयों में पोस्टर, प्रिंटिंग, निबंध व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रीता वर्मा के निर्देशन में बालिकाओं की बनाई कृतियों का प्रदर्शन किया गया। विचार गोष्ठी में चौरी चौरा कांड पर चर्चा हुई। इस दौरान सुप्रिया पांडेय, डिंपल सिंह, अंजू पाल, गीता सोनकर आदि थे। एएसजे इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने शिक्षकों को चौराचौरी कांड की जानकारी दी। एएस जुबिली इंटर कालेज में समारोह मनाया गया। इस दौरान शिक्षक पंकज श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सागर लाल, राजेश श्रीवास्तव, संदीप सिंह, राजेश व बड़े बाबू चूड़ामणि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें