जिगना। मिश्रपुर सीतामढ़ी गंगा नदी पर बने पीपा पुल से 30 मई को अपराह्न से दो जून को अपराह्न तक आवागमन बंद रहेगा। पीपा पुल पर तैनात कर्मचारियों की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग की तरफ से पुल पर आवागमन पर रोक लगाई गई है। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने दी है।