फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : 17 दिन में 19 की मौत, 52 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस समय यातायात माह चल रहा है। फिर भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

नवंबर महीने में हादसों में कमी आने के बजाए हादसे बढ़ रहे हैं। 17 दिनों में 19 लोगों की जान जा चुकी है। 21 हादसों में 50 लोग घायल हुए हैं। कई अभी भी गंभीर हैं, जो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 10 मौत बाइक सवार की हुई है। जो हेलमेट नहीं पहने थे।
हर साल लाेगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए यातायात माह नवंबर में मनाया जाता है। इसमें लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी जाती है। ताकि सड़क हादसे कम हों। हादसे हों तो उसमें मौत न हो। इसके बाद भी हादसे कम नहीं हो रहे है बल्कि नवंबर महीने में हादसों की संख्या बढ़ गई है। नवंबर महीने के शुरुआत में हादसे कम थे। 10 नवंबर के बाद से सड़क हादसे तेजी से बढ़े हैं। नवंबर महीने के 17 दिनों में 19 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है। 21 हादसों में 52 लोग घायल हुए हैं। इस हिसाब से नवंबर में हर दिन एक जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोग घायल हो रहे हैं। इसमें दो हादसे ऐसे हैं इसमें दो-दो लोगों की जान गई है। मरने वालों में ज्यादातर 30 से 35 वर्ष के लोग हैं। 19 में 10 बाइक सवार हैं। जो हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें