फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भामाशाह जयंती पर मना व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट करदाता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को विकास भवन सभागार में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। शुभारंभ सदर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया। उपायुक्त राज्य कर अंजेश बरनवाल और उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार ने व्यापारी कल्याण दिवस की महत्ता बताते हुए जिले में उद्योग एवं व्यापार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए जिले में नए औद्योगिक आस्थान की स्थापना की मांग उठाई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। वार्षिक टर्नओवर की अलग-अलग श्रेणियों में चयनित 10 उत्कृष्ट करदाताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत टूलकिट भी बांटा गया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर दिनेश कुमार दूबे, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शत्रुधन केसरी एवं आशीष बुधिया सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें