फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कछवां के व्यापारियों ने एक युवक पर पर रुपये मांगने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बुधवार की रात एक व्यापारी के पुत्र से एक युवक ने रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी की। उनका कहना था कि इस मामले की शिकायत के लिए बुधवार की रात जब व्यापारी थाने में पहुंचे तो एक दरोगा व्यापारियों पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाने लगे। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर व्यापारियों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत के शंकरपुर वार्ड स्थित रायल क्लब पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पिंटू उमर के पुत्र मनु (13) से बुधवार की रात कछवां डीह के एक युवक ने मारपीट की। आरोप है कि युवक ने पैसा मांगने पर नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस जानकारी मिलने पर पिंटू ऊमर ने कछवां के चार पूजा पंडालों के अध्यक्षों व सदस्यों के अलावा व्यापारियों के साथ बुधवार की रात करीब 11 बजे थाने में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारपीट किए जाने की तहरीर दी।
व्यापारियों का आरोप था कि उनके साथ आए दिन ऐसी घटनायें होती हैं। इस पर एक दरोगा ने व्यापारियों पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाया। उधर, दरोगा की बात से नाराज काफी संख्या में व्यापारी बृहस्पतिवार को सुबह फिर थाने पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने व्यापारियों व पीड़ित के पिता से बात कर तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें