चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को सुबह बीमारी से तंग आकर रस्सी के फंदे में लटक कर जान दे दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र निवासी शिवपूजन यादव (55) ने बुधवार को सुबह अपने घर के बरामदे में रस्सी के फंदे में लटक कर जान दे दी। परिजन जब सुबह सोकर उठे तो शिवपूजन का शव फंदे से लटकते हुए दिखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के अनुसार शिवपूजन बीमार रहते थे। बीमारी के तंग आकर उन्होंने फंदे से लटक कर जान दे दी।