फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर व्यापारी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह व्यापारी ने डीजल पंपिंग सेट के पास फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। टेंपों मिस्त्री ने फोन कर पुलिस को जानकारी दिया। फंदे पर शव लटके होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय राजन सिंह पुत्र शिवनाथ का मेड़िया चौराहे पर टेंपो पार्ट की दुकान है। प्रतिदिन की तरह घर से साइकिल लेकर सीवान में स्थित पंपसेट पर गया था। सुबह जब दुकान समय से नहीं खुला तो टेंपो मिस्त्री ने फोन किया। फोन नहीं उठा तो टेंपो चालक पंपसेट पर पहुंचा। देखा राजन का शव फंदे पर लटका हुआ है। उसने राजन के परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। फंदे पर शव लटकने की सूचना पर पंपसेट के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। राजन को दो पुत्र एक पुत्री है। बड़ा पुत्र नीरज सिंह 25 वर्ष और दुसरा पुत्र सूरज सिंह 21 वर्ष है। राजन खेती किसानी के साथ साथ टेंपो पार्ट की दुकान खोला था। बड़ा पुत्र स्टील कंपनी में नौकरी करता है। दूसरा पुत्र घर पर रहकर पॉलिटेक्निक करता है। घर पर कोई विवाद नहीं था। राजन ने आत्महत्या क्यों किया। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें