हलिया गलरा गांव की नहर में अनियंत्रित पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : MIRZAPUR
हलिया। थाना क्षेत्र के गलरा गांव में बैक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को गलरा गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव प्रसाद तिवारी के ट्रैक्टर का चालक जोताई करने के लिए ट्रैक्टर बैक कर रहा था। बैक करते समय ट्रैक्टर सुखरा नहर में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक 40 वर्षीय शिवसागर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। घायल चालक का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।