फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से लगा लंबा जाम, घंटो परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र तहसील चौराहा के पास शुक्रवार की दोपहर एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से मार्ग पर लंबा लग गया। जाम में आम जन के साथ एंबुलेंस की कई गाड़ियां फंसी रही। कई अधिकारी भी जाम में फंसे रहे। जाम के चलते तहसील की ओर जाने वाले वालों को डायर्वट किया गया। घंटे भी बाद क्रेन के जरीए ट्रैक्टर हटाया गया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तहसील चौराहा हनुमान मंदिर केपीछे ही शुक्लहा की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मार्ग को जल निगम के लोगों ने सीवर बिछाने के लिए खोदा है। जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ये तो संयोग रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक मार्ग बंद हो गया। इस कारण तहसील चौराहा के पास जाम लग गया। जाम बढ़ता ही चला गया। एक ओर तहसील चौराहा से पुलिस लाइन मार्ग पर, दूसरी ओर बिनानी कालेज और स्टेशन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कतार में तीन से चार एंबुलेंस के वाहन भी फंसे रहे। सीडीओ भी जाम में फंसी। जाम को समाप्त कराने के लिए क्रेन बुलाया गया। क्रेन के जरीए ट्रैक्टर को सीधा करके उसे हटाया गया। जिसके बाद तीन बजे जाम समाप्त हुआ। बड़ी बात ये है कि नगर में नो इंट्री के बाद भी ट्रैक्टर कैसे नगर में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें