फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक में टक्कर लगी तो माफी मांगकर जाने लगा ट्रैक्टर चालक, नाराज लोगों ने पीछा कर पीट-पीटकर ले ली जान

Wed, 29 May 2024 12:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हुई तो ट्रैक्टर चालक बाइक सवार के परिजनों से माफी मांगकर जाने लगा। इस पर बाइक सवार के परिजनों ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के हलिया सोनकर बस्ती के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हुई। ट्रैक्टर चालक माफी मांग कर जाने लगा। इस पर बाइक सवार के परिजनों ने पीछा कर तीन किलोमीटर दूर बसुहरा के पास ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद चालक के परिजनों ने हलिया बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया। मांग किया कि आरोपियों की गिरफ्तार की जाए। सूचना पर मौके पर सीओ लालगंज पहुंचे और छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
लालगंज के मेवड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक दिनेश कोल (25) ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही हलिया के सोनकर बस्ती पंहुचा कि बस्ती निवासी पिंटू सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। जिससे पिंटू घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक ने माफी मांगी। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। 

पिंटू के परिजनों ने बाइक से पीछा करते हुए चालक को दौड़ा लिया। तीन किलोमीटर दूर बसुहरा गांव के पास ट्रैक्टर को रोककर चालक की ईंट- पत्थर से पिटाई कर दी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिंटू के परिजनों ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर खाई में ढकेल दिया। जानकारी होने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने हलिया थाने पर पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस हत्या का मुकदमा न दर्ज कर दुर्घटना की बात पर अड़ी रही। आक्रोशित परिजन थाना परिसर से शव लेकर जाने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ परिजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस को धक्का देते हुए शव को हलिया बाजार में लाकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

सूचना पर सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी व तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन जाम समाप्त नहीं हुआ। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें