फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के बसारीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे डाक्टर के यहां ले गए लेकिन वह मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिवप्रसाद (50) मंगलवार की सुबह पांच बजे अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने के लिए जा रहे थे। घर से 100 मीटर दूर रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरा हुआ था। ट्रैक्टर तार की चपेट में आ गया। इससे शिवप्रसाद करंट की चपेट में आ गए। वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें