मिर्जापुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब रेहड़ी,पटरी,फेरी वाले लाभार्थियों को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। इस पर वे एक लाख रुपये तक का लाभ ले सकेंगे। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को इस संबंध में कार्यक्रम किया गया। साथ ही केरल से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। पीएम ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड स्कीम का लांच केरल के तिरुवनंतपुरम से किया है। इसके अंतर्गत एक लाख तक का क्रेडिट कार्ड लाभार्थियों को दिया जायेगा। पालिका के प्रधान कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी लाभार्थियों के साथ इस कार्यक्रम को लाइव देखा। इस कार्यक्रम में रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने भी प्रतिभाग किया साथ ही अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।कोरोना महामारी के दौरान पटरी व्यवसायियों की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल के बाद केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना से करोड़ों लाभार्थियों को लोन दिए गए है। जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय में लगाने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है। पीएम मोदी के क्रेडिट कार्ड योजना से तमाम लोगों को एक लाख तक क्रेडिट कार्ड बन सकेगा। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी रीतारानी विक्रम, कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह,एलडीएम ,डूडा से अनुराग द्विवेदी,आरआई अनिल जायसवाल,राजीत यादव,सौरभ कुमार सहित पीएम स्वनिधि के लाभार्थी मौजूद रहें।