फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम सुहाना, पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी

Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
बरकछा के खड़ंजा में रविवार को झरने में स्नान करते सैलानी। अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार को मौसम सुहाना रहा। पर्यटन स्थलों पर सैलानियाें का रेला उमड़ पड़ा। विंढम फाल, लखनिया दरी, चूना दरी, खड़ंजा, टांडा फाल, कुशियरा फाल पर सैलानियाें ने खूब मौज-मस्ती की। जल प्रपात में स्नान करने के साथ ही लोगों ने बाटी-चोखा का भी लुत्फ उठाया। म्यूजिक की धुनाें पर बच्चे व युवा थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियाें की भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही, वहीं जल प्रपात परिसर में जरूरताें के लिहाज से मूलभूत सुविधाआें का टोटा होने से दूरदराज से पहुंचे सैलानियों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा। अखिल भारतीय भागीदारी यादव महासभा के भोलानाथ यादव ने जिला प्रशासन को पत्रक साैंपा। पत्रक में सावन माह में जिले के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें