फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टमाटर पहलवान ने झूंसी के जालिम को पटकनी देकर जीती बाजी

विज्ञापन
कुस्ती दंगल में अखाड़े में दांवपेंच आजमाते पहलवान।-संवाद।
विज्ञापन
पटेहरा। पड़रिया कला व पड़रिया खुर्द के बार्डर पर स्थित शिव मंदिर परिसर में वसंत पंचमी पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान हुई कुश्ती प्रतियोगिता में टमाटर पहलवान का दबदबा कायम रहा। टमाटर पहलवान ने झूंसी के जालिम पहलवान को अपने दांव से कई पटकनी देकर प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती अपने नाम कर ली। इसी के साथ पिंटू पहलवान बनारस, मनोज चंदौली, कोमल पहलवान चंदौली ने कई पहलवानों को पटकनी देकर खूब इनाम बंटोरे। शाम को खुशी यादव गाजीपुर और अभिषेक प्रजापति शेरुआ के बीच विराट बिरहा का दंगल हुआ। इसमें गायिका खुशी यादव की गीत पर श्रोता झूम उठे। मेले के आयोजक प्रधान पड़रिया कला संतोष तिवारी व पड़रिया खुर्द के प्रधान राजेश सिंह पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें