फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टमाटर लदी पिकअप पलटी, चालक की मौत, खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर शनिवार की देर रात को एक टमाटर लदी अनियंत्रित पिकअप पहाड़ी से नीचे पलट गई। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुुलिस घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मौत होने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के तिलौली कला निवासी बृजेश सिंह (22) पुत्र राजेश सिंह और हिमांशु सिंह (21) पुत्र सुरेश सिंह शनिवार की रात को पिकअप पर टमाटर लेकर मिर्जापुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा बरम बाबा पहाड़ी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप सवार चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बरकछा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को पिकअप से निकालकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बृजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर सोनभद्र से पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। देहात कोतवाल राणा प्रताप सिंह ने बताया कि टमाटर लदी पिकअप पलटने से चालक बृजेश सिंह की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें