राजगढ़। थाना क्षेत्र के धनसिरियां स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह मिलावट करने को लेकर ग्राहक से विवाद हो गया। जिसपर ग्राहक ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर पेट्रोल की मिलावट खोरी व घट तौली बंद करने की मांग किया। क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी एक जेसीबी मालिक द्वारा रविवार को अपने जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ करौंदा गांव निवासी अपने रिश्तेदार अखिल पटेल के साथ धनसिरियां स्थित पेट्रोल टंकी पर डीजल लेने के लिए भेजा गया। गाड़ियों में डीजल भरने से पहले वहां पर तैनात कर्मचारी के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। मारपीट के बाद जेसीबी मालिक की तरफ से राजगढ़ थाने पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि प्रकरण में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है।