फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय अधूरा नहीं रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। डिप्टी डायरेक्टर पंचायत राज एके शाही ने मंगलवार को स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के दो गांवो में पहुंच कर एनओएलबी शौचालय का निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर ने रानीबारी व रामपुर वासितअली में निर्मित एनओएलबी शौचालय का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से शौचालय का प्रयोग करने को कहा और कहा कि शौचालय अधूरा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होने कहा की सरकार घर- घर गरीबों के लिए शौचालय का निर्माण इसलिए करवा रही है ताकि गरीब वर्ग खुले में शौच न करने जाए। उन्होने हरदिहा गांव के मुसहर बस्ती में बने एनओएलबी शौचालय का निरीक्षण करने के बाद मुसहर परिवार को जागरुक करते हुए उन्हे सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि खुले मे शौच करने से बीमारी बढ़ती है और बीमारी से जान भी चली जाती है। इसलिए खुले में शौच न करें, बनाए गए शौचालय का ही प्रयोग करें। डिप्टी डायरेक्टर ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर दो गांव देखने की इच्छा प्रकट किया था। जिसमे एक सबसे अच्छा और दूसरा सबसे खराब। इसी के अनुसार उन्होंने हरदिहा मुसहर बस्ती और रानीबारी में बने शौचालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रतन कुमार, बीसी संजीव शुक्ला एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें