मिर्जापुर। रोल आब्जर्वर व मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने 31 जनवरी को मंडल के तीनों जिलोंं के मतदेय स्थलों पर 31 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का निर्देश दिया है। बीएलओ सुबह 10:45 बजे से 4: 15 तक सभी बूथों पर सूची पढ़कर सुनाएंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने साथ फाॅर्म छह व सात की 50 प्रति तथा फॉर्म आठ की 100 प्रति साथ रखेंगे। इसी के साथ ही घोषणा पत्र की भी 50 प्रति अपने साथ रखेंगे। इस कार्य की निगरानी के लिए मंडलीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें अपर आयुक्त न्यायिक डा. विश्राम को मिर्जापुर जिला का प्रभारी बनाया गया है। सोनभद्र का प्रभारी लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रामस्वरुप तथा भदोही जिले का प्रभारी अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी को बनाया गया है। मिर्जापुर में सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान को बनाया गया है। मझवां का प्रभारी जेडी कृषि अशोक उपाध्याय,चुनार का जेडी मंडी हिमांशु शेखर, मड़िहान का डीडी पंचायत अनिल कुमार सिंह तथा छानबे विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी जेडी उद्योग वीरेंद्र कुमार को बनाया गया है। इसी प्रकार सोनभद्र जिले में राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभागीय संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उदयवीर को बनाया गया है। घोरावल में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रविकांत शुक्ल, दुद्धी के लिए सहायक आयुक्त् खाद्य सुरक्षा प्रभुनाथ तथा ओबरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या रामनारायण यादव को बनाया गया है। इसी प्रकार भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी उपायुक्त श्रीराम पांंडेय, भदोही का अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य डा. अरविंद कुमार सिंह तथा औराई विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी उपनिदेशक समाज कल्याण आरके सिंह को बनाया गया है। यह सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम 10 मतदेय केंद्र व 30 मतदान स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट 31 जनवरी को शाम सात बजे तक भेजेंगे।