गैस गोदाम के लिए जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मड़िहान तहसील क्षेत्र के अधिया गांव में बोरवेेल से निकल रही गैस की जांच के लिए प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन द्वारा इस रिपोर्ट को पेट्रोलियम मंत्रालय भेजेगा। जहां से टीम आकर निकल रही गैस की जांच करेगी। जांच में पुष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि अधिया गांव में गुरुवार को प्रभाकर बिंद के खेत में बोरिंग करते समय प्राकृतिक गैस निकलने की संभावना जताई गई। एक मजदूर ने माचिस जलाकर देखा तो आग जलने लगी। करीब 20 फीट ऊपर आग की लपटंे उठने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
प्रशासन को जानकारी होने पर एसडीएम मड़िहान जैनेंद्र सिंह व अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा पहुंचे और मामले की रिपोर्ट तैयार कर ले गए। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन के पास भेज दी गई। जहां से शासन द्वारा रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजकर जांच टीम भेजने की मांग करेगी।