फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लगातार 16 घंटे ड्यूटी से थके चालक ने ट्रेन चलाने से किया मना, छह घंटे तक खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। प्रयागराज से काशी जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन (00537) को लोकाे पायलट ने सुबह साढ़े नौ बजे निगतपुर रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू किया। पता चला कि 16 घंटे लगातार ड्यूटी करने कारण ट्रेन के चालक की तबीयत खराब हो गई है और उसने ट्रेन चलाने से मना कर दिया है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दूसरे चालक के माध्यम से दोपहर में साढ़े तीन बजे ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन करीब छह घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन




गाड़ी नंबर 00537 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से काशी-वाराणसी जा रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन निगतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कई ट्रेनों के गुजरने के बाद भी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों को लगा कि क्रॉसिंग देने के लिए ट्रेन को रोका गया है। काफी देर होने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से पूछताछ की तो पता चला कि चालक का कहना है, 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी करने से उसकी तबीयत खराब हो गई है, जिस कारण ट्रेन आगे नहीं ले जा सकेगा। इसके बाद यात्री हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख स्टेशन मास्टर ने कछवां थाने को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर ने यात्रियों को समझाया। इसके रेलवे विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर दूसरे चालक को बुलाकर दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।





वर्जन



जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि लगातार परिचालन के कारण तबीयत बिगड़ने पर लोको पायलट ने ट्रेन आगे ले जाने से मना कर दिया था। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। दूसरे लोको पायलट की मदद से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। - गुलाब चन्द्र, एसडीएम सदर मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें